27 जुलाई 2025 (रविवार) से 06 अगस्त 2025 (बुधवार) तक
नेत्रो पर पट्टी बांध कर शिवमहापुराण की तत्वमयी कथा ||
शिवसूत्र-संबोधक-परम पूज्य स्वामी शिवोहम भारती जी महाराज संस्थापक नमः शिवाय मिशन ट्रस्ट,शिवकोठी ओंमकारेश्वर |शिवोऽहम भारती जी महाराज के श्रीमुख से नौ दिवसीय शिवमहापुराण की तत्त्वमयी शिव कथा | दिनांक 29 नवम्बर 2018 (गुरुवार ) से 07 दिसम्बर 2018 (शुक्रवार ) तक प्रतिदिन दोपहर 01.00 से सायंकाल 5.00 बजे तक
यात्रियों को निशुल्क मेडिकल सुविधा जैसे सभी प्रकार के दर्द, मलहम, ड्रेसिंग, दवा, टेबलेट निशुल्क फ्री में नमः शिवाय सेवाधाम शिवकोठी, की और से 24 घंटे 5 दिन तक बांटी जा रही है।
नमः शिवाय मिशन के संस्थापक पूज्य स्वामी शिवोऽहम् जी भारती जी महाराज का जन्म 09 अगस्त 1955 को उड़ीसा के देवगढ़ जिले में एक गरीब धर्मनिष्ठ ब्राह्मण परिवार में हुआ | आपकी प्राथमिक एवं उच्च शिक्षा देवगढ़ जिले में ही हुई | परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते उन्होंने अपने अध्ययन काल में ही ट्यूशन पढ़ाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया था | आपने 8 वर्षो तक हाईस्कूल का अध्ययापन कार्य किया और 25 वर्ष की आयु में भागवत साक्षात्कार के उद्देश्य से नौकरी छोड़कर भारत के विभिन्न स्थलों पर तपस्या की इस तपस्या कल में गिरनार गुजरात में 6 माह दक्षिण भारत के गांडगापुर में 3 माह, उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के जंगलो में 6 माह , तपस्या करके जोशीमठ के पास तपोवन ग्राम में एक गुफा में तपस्यारत हुए |